Header Ad

Post AD Top

Advertisement

ऐश- से अनुष्का तक, मॉडलिंग के दिनों में ऐसे दिखते थे 7 स्टार्स

1. दीपिका पादुकोण।


दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने फिल्मों में एंट्री करने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई। कॉलेज के दिनों में उन्होंने मॉडलिंग शुरु कर दी थी। बेंगलुरु के नेशनल लॉ कॉलेज में भी उन्होंने रैम्प वॉक किया था। लिरिल, डाबर दंत मंजन, क्लोज-अप, लिम्का जैसे ब्रांड्स की एम्बेसडर रहीं दीपिका को कास्मेटिक कंपनी Maybelline ने इंटरनेशनल स्पोक्स पर्सन बनाया था। 2006 दीपिका पादुकोण के लिए लकी साबित हुआ और वह किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनीं। उन्हें 'मॉडल ऑफ द ईयर' चुना गया। किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर (2006) में सिलेक्ट हुईं दीपिका ने ज़ी फैशन अवॉर्ड्स में 'फिमेल मॉडल ऑफ द ईयर' और 'फ्रेश फेस ऑफ द ईयर' जैसे दो अवॉर्ड्स जीते। वे किंगफिशर एयरलाइन्स, Levi Strauss और Tissot SA जैसे बड़े ब्रांड्स की एम्बेसडर बनीं। हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो 'नाम है तेरा' में भी वे नजर आईं। 2006 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से डेब्यू किया। 

2. ऐश्वर्या राय


बचपन में आर्किटेक्ट बनने का सपना देखने वाली ऐश का रुझान बड़े होते-होते मॉडलिंग की तरफ हो गया था। मॉडलिंग का पहला ऑफर उन्हें कैमलिन कंपनी की ओर से मिला था, तब वो 9वीं क्लास में पढ़ती थीं। इसके बाद उन्होंने कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में काम किया और पढ़ाई भी जारी रखी। मॉडलिंग की तरफ कदम बढ़ा चुकीं ऐश ने 1991 में सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता था। फोर्ड द्वारा ऑर्गनाइज इस कॉन्टेस्ट को जीतने के बाद ऐश्वर्या राय को वोग मैगजीन के अमेरिकन एडीशन में जगह मिली थी। इसके बाद 1993 में एक्टर आमिर खान के साथ पेप्सी के ऐड में आकर ऐश चर्चित चेहरा बन गई थीं। 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद तो उनकी दुनिया ही बदल गई थी। उन्होंने साउथ की फिल्म 'इरुवर' से 1997 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

3. प्रियंका चोपड़ा।


प्रियंका चोपड़ा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। प्रियंका की मां ने उनका पहला फोटोशूट 17 साल की उम्र में कराया था। प्रियंका की मानें तो उनकी ये फोटोज उनकी मम्मी और भाई ने बिना उन्हें बताए मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए भेज दी थीं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जितने के बाद, पीसी ने द हीरो (2003) से बी-टाउन में डेब्यू किया था।

4. कैटरीना कैफ।


कैटरीना कैफ ने लंदन में रहते हुए मॉडलिंग शुरु की। 14 साल की उम्र में उन्होंने गहनों की एक कंपनी के लिए मॉडलिंग की थी। लंदन में ही फिल्ममेकर कैजाद गुस्ताद ने उन्हें एक फैशन शो में देखा और बाद में अपनी फिल्म 'बूम' के लिए साइन कर लिया था। 

5. लारा दत्ता।


1995 में लारा ने मेगा मॉडल कम्पीटिशन जीता था। इसकी बदौलत उन्हें 1997 में मिस इंटरकांटिनेंटल पेजेंट में हिस्सा लेने का मौका मिला। साल 2000 में वे मिस यूनिवर्स चुनी गईं। जिसके बाद 2003 में फिल्‍म 'अंदाज' से लारा ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया। इस फिल्‍म में बतौर न्‍यू-कमर बेस्ट एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

6. सनी लियोनी।


पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सनी लियोनी कभी ऐसी दिखा करती थीं। उन्होंने 2012 में 'जिस्म-2' से डेब्यू किया।

7. अनुष्का शर्मा।


बेंगलुरु से पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुष्का मुंबई आ गईं और मॉडलिंग की दुनिया में हाथ पैर मारने लगीं। साल 2007 में उन्हें मॉडलिंग में पहला ब्रेक मिला। इस समय उन्होंने लक्मे फैशन वीक के दौरान वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग की थी। साल 2008 में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली। आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी 'रब ने बना दी जोड़ी' उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें शाहरुख खान उनके को-स्टार थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अनुष्का का करियर चल निकला।
ऐश- से अनुष्का तक, मॉडलिंग के दिनों में ऐसे दिखते थे 7 स्टार्स  ऐश- से अनुष्का तक, मॉडलिंग के दिनों में ऐसे दिखते थे 7 स्टार्स Reviewed by bollywoodkhabri on 6:58 AM Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement