Header Ad

Post AD Top

Advertisement

धर्मेंद्र से मल्लिका तक, ये हैं Bollywood के 11 जाट Stars

जाटों के आरक्षण की मांग को लेकर हुए आंदोलन ने हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों पर असर डाला है। इसी बीच रोहतक के रहने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “अपने ही घर में आग लगाने का क्या फायदा है? बातचीत से ही बात आगे बढ़ेगी। ये तोड़फोड़ बंद करो।' बॉलीवुड के फेमस जाट एक्टर्स...

रणदीप की तरह बॉलीवुड में कई जाट एक्टर्स हैं, जो न सिर्फ फेमस हैं बल्कि ऑडियंस के दिलों पर भी राज करते हैं। इनमें धर्मेंद्र, मल्लिका शेहरावत, दारा सिंह, सिमी ग्रेवाल, महिमा चौधरी, चित्रांगदा सिंह, जिमी शेरगिल, मिनीषा लांबा, माही गिल औरसुशांत सिंह जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं।


धर्मेंद्र
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को नसराली (पंजाब) में हुआ था। उनके पिता केवल किसान सिंह देओल एक स्कूल हेडमास्टर थे और उनकी मां सतवंत कौर एक घरेलू महिला थी। धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी के शुरुआती साल ‘सहनेवाल’ में बिताए और उनकी स्कूलिंग भी वहीं हुई। उन्होनें अपने कॉलेज की पढ़ाई फगवाड़ा (1952) से की।

फिल्मों के शौकीन धर्मेंद्र ने साल 1958 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा। अपने बॉलीवुड करियर में उन्होंने सत्यकाम, शोले, चुपके-चुपके, हकीकत जैसी कई हिट फिल्में दीं। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। सनी और बॉबी प्रकाश के ही बेटे हैं। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी।


मल्लिका शेरावत
मल्लिका का जन्म 24 अक्टूबर, 1976 को हिसार (हरियाणा) में हुआ था। उनका असली नाम रीमा लांबा था। मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान महेश भट्ट की फिल्म ‘मर्डर’ से मिली। फिल्मों से ज्यादा मल्लिका अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स की वजह से चर्चा में रहीं।


सोशल एक्टिविस्ट और फ्रीडम फाइटर थे पूर्वज:
मल्लिका हरियाणा के फेमस सोशल एक्टिविस्ट और फ्रीडम फाइटर सेठ छज्जू राम के परिवार में पैदा हुई थीं। उनकी जड़े भिवानी, हरियाणा से जुड़ी हुई हैं। यह मल्लिका का पैतृक गांव है, जहां उनके पुरखे रहते थे। छज्जू राम (साल 1861-1943) ने अपने पैतृक पेशे यानी खेती-बाड़ी को छोड़कर कोलकाता जाने का फैसला लिया और वहां जाकर जूट का बिजनेस शुरू किया। मल्लिका छज्जू राम के छोटे भाई त्रिखा राम की पड़पोती हैं। उनके पिता मुकेश लांबा, त्रिखा राम के पोते हैं। मुकेश अपने भाइयों के साथ गांव में मौजूद पुश्तैनी हवेली में रहते थे। हिसार में छज्जू राम के नाम पर कई स्कूल और कॉलेज हैं। उनके सोशल वर्क लिए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 'सर' की उपाधि दी थी।


दारा सिंह
दारा सिंह रंधावा का जन्म 9 नवंबर, 1928 को धरमूचक, अमृतसर (पंजाब) में हुआ। इंडियन रेसलिंग टूर्नामेंट्स में दारा का नाम हमेशा टॉप पर लिया जाएगा। 60 और 70 के दशक में वो बॉलीवुड के एक्शन किंग रहे। उन्होंने सिकंदर ए आजम, डाकू मंगल सिंह, मेरा नाम जोकर सहित करीब 100 फिल्मों में एक्टिंग की। "रामायण" में निभाए हनुमान के किरदार से उन्होंने इंडियन ऑडियंस के दिलों में खास जगह बनाई। साल 1966 में उन्हें "रूस्तम-ए-पंजाब" और साल 1978 में "रूस्तम-ए-हिंद" के खिताब से नवाजा गया।


सिमी ग्रेवाल
सिमी का जन्म 17 अक्टूबर, 1947 को लुधियाना (पंजाब) में हुआ था। सिमी ने अपने बॉलीवुड करियर में मेरा नाम जोकर, दो बदन, साथी और कर्ज जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने टीवी शो 'Rendezvous with simi garewal’ के जरिए काफी पॉपुलैरिटी बटोरी।



महिमा चौधरी
महिमा का जन्म 13 सितंबर, 1973 को दार्जिलिंग (वेस्ट बंगाल) में हुआ था। उनका असली नाम रितु चौधरी था। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली महिमा ने साल 1997 में फिल्म ‘परदेस’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा। दाग, लज्जा और दिल है तुम्हारा जैसी हिट फिल्मों में काम करने के बाद महिमा बॉबी मुखर्जी से शादी करके सेटल हो गई। हालांकि, अब वो अपने पति से अलग हो चुकी हैं।


जिमी शेरगिल
जिमी का पूरा नाम जसजीत सिंह गिल है। उनका जन्म गोरखपुर, (उत्तर प्रदेश) के सरदार नगर में 3 दिसंबर, 1970 को हुआ था। मशहूर पेंटर अमृता शेरगिल उनकी दूर की रिश्तेदार हैं। जिमी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ से की है। साल 1985 में जिमी पंजाब चले गए, जहां से उनकी फैमिली बिलॉन्ग करती हैं। अपनी बाकी की एजुकेशन उन्होंने पंजाब में ही पूरी की। हीरो बनने के लिए जिमी तब मुंबई रवाना हुए जब उनके एक कजिन ने उन्हें फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए कहा। जिमी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। वो पंजाबी फिल्मों के पॉपुलर हीरो हैं। 


रणदीप हुड्डा
रणदीप सिंह हुड्डा का जन्म 20 अगस्त, 1976 को रोहतक (हरियाणा) में हुआ था। उनके पिता रणबीर हुड्डा एक सर्जन हैं, जबकि मां आशा हुड्डा एक सोशल वर्कर हैं। जाट फैमिली से बिलॉन्ग करने वाले हुड्डा ने सोनीपत (हरियाणा) के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोटर्स से शुरुआती पढ़ाई की। रणदीप ने स्विमिंग और स्पोटर्स में नेशनल लेवल पर कई मेडल जीते हैं। आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली चले गए जहां उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया। यहीं उन्हें अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिला था।    
रणदीप ने अपने करियर की शुरुआत मीरा नायर की फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ (2001) से की थी। रणदीप ने मर्डर 3, हाईवे, रंग रसिया, जन्नत-2 और किक जैसी फिल्मों में काम किया है।


चित्रांगदा सिंह
चित्रांगदा का जन्म 28 मार्च, 1976 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हजारो ख्वाहिशे ऐसी' (2003) से करियर की शुरुआत करने वाली चित्रांगदा ने सॉरी भाई, ये साली जिंदगी, इनकार और किरचियां जैसी डार्क मूवीज में काम किया। चित्रांगदा का कंपेरिजन स्मिता पाटिल से किया जाता है।


सुशांत सिंह
फिल्म एक्टर और टीवी होस्ट सुशांत सिंह का जन्म 9 मार्च, 1972 को बिजनौर (यूपी) में हुआ था। फिल्म ‘सत्या’ (1998) से करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत ने हेट स्टोरी-2, बेबी और लाहौर जैसी कई फिल्मों में काम किया है। छोटे परदे पर वो रियलिटी शो ‘सावधान इंडिया’ के होस्ट के तौर पर फेमस हैं। 


माही गिल
माही का असली नाम रिम्पी कौर गिल है। उनका जन्म 19 दिसंबर, 1975 को चंडीगढ़ (पंजाब) में हुआ था। माही ने अपनी पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से की है। उनकी पहली फिल्म ‘हवाएं’ थी, लेकिन असली पहचान उन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ (2009) से मिली। इस फिल्म में माही ने मॉडर्न पारो का रोल निभाया था।


मिनीषा लांबा
मिनीषा का जन्म 18 जनवरी, 1985 को दिल्ली में केवल लांबा और मंजू लांबा के घर पर हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई और दिल्ली से की। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘यहां’ (2005) का ऑफर मिला था।
फिलहाल मिनीषा फिल्मों से दूर हैं और अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।


Source : Bollywood Bhaskar
धर्मेंद्र से मल्लिका तक, ये हैं Bollywood के 11 जाट Stars धर्मेंद्र से मल्लिका तक, ये हैं Bollywood के 11 जाट Stars Reviewed by silverscreenkhabri on 2:58 AM Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement