Header Ad

Post AD Top

Advertisement

श्रीदेवी के लिए पत्नी से अलग हुए थे बोनी, इन 8 Wives को भी मिला धोखा

1. जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और रेखा


रेखा से अमिताभ का लिंकअप जया से शादी के बाद हुआ था। 1973 में जया से शादी के कुछ सालों बाद ही बिग बी और रेखा के अफेयर की खबरें सुर्खियों में आने लगीं। कहा जाता है कि 1976 में फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के वक्त अमिताभ और रेखा करीब आए थे। 1981 में यश चोपड़ा ने जया-अमिताभ और रेखा के रिश्ते को लेकर ही फिल्म 'सिलसिला' बनाई। इस फिल्म में ही अमिताभ-रेखा आखिरी बार साथ दिखे थे। तब से अब तक ये स्टार्स न ही कभी ऑनस्क्रीन और न ही ऑफस्क्रीन एक-दूसरे के सामने आए। बता दें कि रेखा अब भी कई इवेंट्स, अवॉर्ड्स फंक्शन्स और पार्टियों में सिंदूर लगाए पहुंचती हैं, लेकिन ये सिंदूर किसके नाम का है, इसे लेकर रहस्य अभी भी बरकरार है।

2. मोना कपूर


जब 19 साल की थी तो उनकी शादी, उम्र से 10 साल बड़े बोनी कपूर से हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी और दोनों ही इस शादी से खुश थे। बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला के जन्म के साथ सब कुछ ठीक चल रहा था।
एक तरफ मोना ने परिवार को एक कड़ी के रूप में संभाला तो दूसरी तरफ बोनी कपूर बॉलीवुड में अच्छे फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे। लेकिन जिंदगी के इस शानदार सफर में मोना और बोनी कपूर के बीच श्रीदेवी के आने से दोनों के एक दशक से लंबी मैरिड लाइफ जीवन में दरार आ गई।
मोना की जिंदगी में यह एक बड़े सदमे की तरह था। एक तरफ उनके बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे, तो दूसरी तरफ पति से अलगाव का दुख उन्हें सता रहा था। 1996 में मोना से अलग होकर इसी साल बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी।

3. बारबरा मोरी, सुजैन खान और ऋतिक रोशन


2010 में बारबरा ने अनुराग बसु की फिल्म 'काइट्स' से बॉलीवुड में एंट्री ली, जिसमें उनके अपोजिट ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। इस फिल्म को राकेश रोशन ने प्रोड्यूस किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी, लेकिन उस समय चर्चा थी कि ऋतिक और बारबरा का अफेयर चल रहा है। तब ऋतिक शादीशुदा थे। कहा यहां तक जाता है कि इस अफेयर के चलते ऋतिक और उनकी पत्नी सुजैन खान के बीच तलाक की नौबत आ गई थी। यहां तक कि सुजैन गुस्सा होकर ऋतिक का घर छोड़कर अपने पेरेंट्स के घर शिफ्ट हो गईं थीं।ऋतिक बड़ी मुश्किल से बारबरा से अलग हो पाए और सुजैन से रिश्ते सुधरे मगर इसके बाद ऋतिक ने कंगना रनोट को डेट करने लगे। साल 2014 में आख़िरकार सुजैन ने ऋतिक से तलाक ले लिया।

4. जरीना वहाब, आदित्य पंचोली और कंगना रनोट


1986 में आदित्य पंचोली ने जरीना वहाब के साथ शादी की थी। जरीना आदित्य से 6 साल बड़ी हैं। इस कपल के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था मगर आदित्य शादीशुदा होते हुए कंगना रनोट के साथ नजदीकियां बढ़ाने लगे। आधी उम्र की कंगना के साथ आदित्य ने काफी दिनों तक खुलेआम डेटिंग की। उस दौरान आदित्य दो बच्चों के पिता थे। दोनों के बीच रिश्ता टूटने के बाद आदित्य ने स्वीकारा था कि वे और कंगना रिलेशनशिप में थे। दरअसल यह वाकया तब का है जब कंगना इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं और आदित्य इंडस्ट्री में उनके मेंटर की भूमिका में थे। हालांकि, अब आदित्य और कंगना बात तक नहीं करते, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों को खुलेआम कई जगहों पर स्पॉट किया गया। दोनों के रिलेशनशिप ने तब खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस रिलेशन से जरीना को तगड़ा झटका लगा था मगर उन्होंने आदित्य से अपना रिश्ता नहीं तोड़ा। कंगना से ब्रेक अप के बाद आख़िरकार आदित्य को जरीना के पास लौटना पड़ा।

5. सायरा बानो, दिलीप कुमार और अस्मा रहमान


1966 में जब सायरा 22 की थी तब उन्होंने 44 वर्षीय दिलीप कुमार से शादी की थी। हालांकि, 1980 में दिलीप कुमार का अस्मा रहमान के साथ एक्सट्रा-मेरिटल अफेयर काफी चर्चित हुआ। इसी साल दोनों ने शादी की, जो दो साल बाद टूट गई। दिलीप को जब अस्मा की सच्चाई के बारे में पता लगा तो वे उनसे अलग होकर सायरा के पास लौट गए।

6. प्रकाश कौर, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

धर्मेन्द्र ने प्रकाश से 1954 में 19 साल की उम्र में अरेंज मैरिज की थी। कपल के चार बच्चे अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हुए। शादीशुदा होने के बावजूद भी धर्मेंद्र अपना दिल हेमा मालिनी को दे बैठे। 1980 में उन्होंने धर्म बदलकर हेमा से शादी की, लेकिन इसके बाद भी देओल परिवार ने आज तक हेमा मालिनी को नहीं अपनाया।

7. नादिरा बब्बर, राज बब्बर और स्मिता पाटिल


राज बब्बर उन शख्सियतों में शुमार हैं, जिन्होंने शादीशुदा होते हुए समाज के बंधनों को दरकिनार कर स्मिता पाटिल के साथ लिव-इन में रहने का साहस दिखाया था। नादिरा के साथ शादीशुदा होने के बावजूद भी राज और स्मिता का अफेयर जोरों पर था। 1983 में नादिरा से अलग होने के बाद राज बब्बर ने स्मिता से शादी की थी। हालांकि, 1986 में स्मिता की मौत के बाद राज, नादिरा के पास लौट गए थे।

8. सलमा खान, सलीम खान और हेलन


सलमान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने साल 1964 में सुशीला चरक से शादी की थी। सुशीला का जन्म मराठी हिंदू परिवार में हुआ था। सलीम खान से शादी के लिए उन्होंने इस्लाम कुबूल करते हुए अपना नाम सलमा रख लिया था। शादीशुदा होते हुए भी सलीम ने हेलन के साथ नजदीकियां बढ़ाई और 1981 में हेलन से दूसरी शादी की। दिलचस्प बात यह है कि, सलीम, सलमा और हेलन एक साथ रहते हैं।

9. हनी ईरानी, जावेद अख्तर और शबाना आजमी


जावेद अख्तर और हनी ईरानी के तलाक की वजह शबाना आजमी थीं। जिस वक्त यह जोड़ी अलग हुई थी तब फरहान और जोया काफी छोटे थे। हालांकि, जैसे ही जावेद ने शबाना का हाथ थामा, वैसे ही हनी इनकी जिंदगी से दूर चली गई थीं।
श्रीदेवी के लिए पत्नी से अलग हुए थे बोनी, इन 8 Wives को भी मिला धोखा  श्रीदेवी के लिए पत्नी से अलग हुए थे बोनी, इन 8 Wives को भी मिला धोखा Reviewed by bollywoodkhabri on 7:21 AM Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement