Header Ad

Post AD Top

Advertisement

रानी, श्रीदेवी सहित इन 8 एक्ट्रेसेस को मिले तलाकशुदा Husband

1. रानी मुखर्जी


रानी मुखर्जी की शादी को 2 साल हो चुके हैं। रानी ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से 21 अप्रैल, 2014 को इटली में गुपचुप शादी की थी। रानी आदित्य की दूसरी पत्नी हैं। आदित्य ने पहली शादी पायल खन्ना से की थी। रानी से करीबियां बढ़ने के बाद आदित्य ने पायल को तलाक दे दिया था। हालांकि, ये तलाक का केस कई सालों तक अटका रहा, जिस वजह से आदित्य-रानी की शादी में भी काफी वक्त लगा। लेकिन आखिरकार दोनों एक-दूसरे के हो ही गए। 9 दिसंबर, 2015 को रानी ने बेटी आदिरा को जन्म दिया था। ये एक्ट्रेसेस भी बनीं Second Wife...

रानी से पहले बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस तलाकशुदा शख्स की बीवी बन चुकी हैं। इस लिस्ट में करिश्मा कपूर से लेकर रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, श्रीदेवी, अमृता अरोड़ा, करीना कपूर खान और लारा दत्ता जैसी एक्ट्रेसेस के नाम भी शामिल हैं।

2. श्रीदेवी


श्रीदेवी भी बोनी कपूर की दूसरी बीवी बनीं। कहा जाता है कि वो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी, इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में शादी की। श्रीदेवी से शादी करने के लिए बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दिया था। मोना से उनके अर्जुन और अंशुला नाम के दो बच्चे हैं।

3.करिश्मा कपूर


करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। वे संजय की दूसरी पत्नी बनीं। संजय की पहली पत्नी का नाम नंदिता मेहतानी था। साल 2012 में संजय और करिश्मा ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। दोनों आपसी सहमति से अलग होने को तैयार हो गए है। समझौते के अनुसार, दोनों बच्चे करिश्मा के पास रहेंगे।

4. रवीना टंडन


रवीना टंडन भी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी की दूसरी पत्नी बनीं। अनिल की पहली शादी नताशा शिप्पी से हुई थी। रवीना और अनिल का अफेयर शादी से पहले करीब एक साल से चल रहा था। 2003 में फिल्म 'स्टंप्ड' के दौरान वे अनिल के करीब आईं और इसी साल नवंबर में दोनों ने सगाई कर ली। सगाई के तीन महीने बाद, 22 फरवरी को अनिल और रवीना शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बच्चे रणबीर और राशा हैं।

5.शिल्पा शेट्टी


2007 में ब्रिटिश रियलटी शो बिग ब्रदर जीतने के बाद राज और शिल्पा मिले और धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। राज की पहली पत्नी कविता ने शिल्पा पर उनका घर तोड़ने तक का आरोप लगाया था। नवंबर 2009 में शिल्पा और राज ने शादी की। दोनों का एक बेटा है।

6.अमृता अरोड़ा


करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड कही जाने वाली एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी उन्हीं की तरह दूसरी पत्नी बनीं। उन्होंने भी पहले से शादीशुदा (तलाक के बाद) शकील लडाक को अपना शौहर क़ुबूल किया। 2009 में उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में शकील लडाक से शादी की। खबरें थीं कि शादी के पहले अमृता प्रेग्नेंट हो गई थीं। अमृता और शकील के दो बेटे हैं।

7.लारा दत्ता


लारा ने टेनिस स्टार महेश भूपति को अपना लाइफ पार्टनर चुना। जब दोनों की शादी हुई तब महेश पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी का नाम श्वेता जयशंकर है। सितंबर, 2010 में उन्होंने महेश भूपति से सगाई की और 20 फरवरी, 2011 को दोनों की शादी हुई। अब वे एक बेटी की मां हैं।

8. करीना कपूर


सैफ की बेगम बन चुकीं करीना कपूर उनकी दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले सैफ ने अपने से 10 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। सैफ-करीना के अफेयर की बात सामने आने पर अमृता ने कहा था, “मैं सैफ से अलग हो चुकी हूं। वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए आजाद हैं।
रानी, श्रीदेवी सहित इन 8 एक्ट्रेसेस को मिले तलाकशुदा Husband रानी, श्रीदेवी सहित इन 8 एक्ट्रेसेस को मिले तलाकशुदा Husband Reviewed by bollywoodkhabri on 5:57 AM Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement