Header Ad

Post AD Top

Advertisement

बिना गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हुईं ये 10 एक्ट्रेसेस - Set 1

कहते है बॉलीवुड में किसी गॉडफादर के बिना पहचान बनाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। बच्चन, कपूर, खान खानदान के अलावा रोशन और चोपड़ा फैमिली का बी-टाउन में दबदबा रहा है। ऐसे में उन स्टार्स की कामयाबी बेहद अहम हो जाती है, जो बिना किसी सहारे के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाते हैं। आगामी 8 मार्च को वुमन्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर एक नजर डालते हैं ऐसी 10 एक्ट्रेसेस पर जिन्होंने बिना सहारे बॉलीवुड में खास पहचान बनाई...

1- स्वरा भास्कर
फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में कंगना रनोट की फ्रेंड पायल का रोल निभाकर सुर्खियों में आईं स्वरा भास्कर ने ऋतिक-ऐश स्टारर 'गुजारिश' से डेब्यू किया था। 'रांझणा' और 'प्रेम रतन धन पायो' में भी अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने साबित कर दिया कि बॉलीवुड में वो बिना किसी गॉडफादर के भी अच्छा काम कर सकती हैं।
2- ऋचा चड्ढा
फिल्म 'ओए लकी लकी ओए' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने 'फुकरे', 'तमंचे', 'मैं और चार्ल्स' जैसी फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाया। हालांकि, उन्हें असली पहचान अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली। उनकी लास्ट रिलीज फिल्म 'मसान' कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराही गई थी।


3- प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद फिल्मों में एंट्री की। प्रियंका के माता-पिता आर्मी में फिजीशियन थे। शुरुआती दिनों में प्रियंका सॉफ्टवेयर इंजीनियर या क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं। लेकिन उनकी मम्मी के एक कदम ने उनकी जिंदगी बदल दी। प्रियंका की मां ने ही उनकी तीन फोटोज मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए भेजी थी। इसमें प्रियंका सूट पहनी हुई थीं। बावजूद इसके वो चुन ली गईं और उसके बाद जो हुआ वो सभी जानते हैं। आज प्रियंका ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है।


4- दीपिका पादुकोण
दीपिका नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके पिता प्रकाश पादुकोण देश के बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं। 2006 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनने और म्यूजिक एलबम में आने के बाद उनको फिल्म ऑफर हुई। 2007 में वे शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' में नजर आई। दीपिका के नाम कॉकटेल (2012), ये जवानी है दीवानी (2013), गोलियों की रासलीला- रामलीला (2013), चेन्नई एक्सप्रेस (2013), बाजीराव मस्तानी (2015) जैसी कई सुपरहिट फिल्में हैं। इन दिनों वे अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं


5- कंगना रनोट
करियर के शुरुआती दिनों में कंगना ने मॉडलिंग की दुनिया में हाथ आजमाया। 2006 में उन्होंने 'गैंगस्टर' से सफल डेब्यू किया। कई सालों तक उतार-चढ़ाव के बाद उन्हें असली पहचान 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों ने दिलाई। फिल्मों के साथ-साथ कंगना फैशन की दुनिया में भी एक्टिव हैं।

Source : Bollywood Bhaskar
बिना गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हुईं ये 10 एक्ट्रेसेस - Set 1 बिना गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हुईं ये 10 एक्ट्रेसेस - Set 1 Reviewed by silverscreenkhabri on 8:16 AM Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement