Ram lakhan Remake : सिद्धार्थ मल्होत्रा बनेंगे राम और रणवीर सिंह लखन!
जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की भूमिकाओं वाली आइकॉनिक "राम लखन’ आज भी टीवी पर टीआरपी ले रही है। गाने भी उतने ही लोकप्रिय हैं। करण जौहर के बैनर के लिए रोहित शेट्टी नए युग की "राम लखन’ बनाने की घोषणा काफी पहले कर चुके थे।
सूत्र बताते हैं कि इसमें कलाकारों का चयन हो गया है। राम होंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और लखन होंगे खिलंदड़ रणवीर सिंह। रोहित को कई एक्टर्स ने इन भूमिकाओं के लिए अप्रोच किया था। लेकिन अंतिम सहमति इन्हीं दो पर बनी।
सब ठीक रहा तो इन दोनों की कास्टिंग की घोषणा जल्द ही सामने आएगी। इस फिल्म की 90 फ़ीसदी स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। अगले दो महीनों में रेकी और प्री-प्रोडक्शन शुरू होगा। साल के अंत तक शूटिंग शुरू होने के संकेत हैं।
एक सूत्र ने बताया, "फिल्म के लिए रोहित ने निर्देशन की फीस 20 करोड़ तय की थी। लेकिन अब इसे कसे हुए बजट में बनाने की प्लानिंग है। इसके लिए रोहित सबसे पहले अपनी फीस कम कर मुनाफे में भागीदारी के फॉर्मूले पर आ गए हैं।
ये दिलवाले के बाद का असर है। भारतीय बाजार में फिल्म को अपेक्षित सफलता न मिलने और वितरकों को घाटा होने के कारण रोहित ने आगे की फिल्मों के लिए कार्यप्रणाली बदल ली है। सभी को कुछ न कुछ लाभ मिल सके इसी दिशा में फिल्म का बजट बनाया जा रहा है।'
इसके अलावा वे "गोलमाल-4’ की कहानी भी तय कर रहे हैं। पिछली फिल्मों की तरह ये भी कॉमेडी ही है लेकिन फ्लेवर नया होगा। "सिंघम-3’ के लिए भी कहानी की तलाश शुरू हो चुकी है। रोहित बतौर निर्माता भी अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ फिल्म पर काम कर रहे हैं। 2018 तक वे इन तीन फिल्मों में व्यस्त हैं।
अंदरूनी सूत्र बताते हैं, "रोहित को कुछ निर्माताओं ने अग्रिम राशि दी हुई थी। लेकिन उन्होंने फ़िलहाल रुकने के लिए कहा है। एक-दो निर्माताओं को एडवांस फीस लौटाने की कवायद चल रही है। रोहित स्क्रिप्ट पर ज्यादा काम करके ही फिल्म शुरू करना चाहते हैं। उनका विज़न स्पष्ट है किसी को नुकसान न हो। फिल्म भले ही सीमित बजट में बने लेकिन सबको मुनाफा जरूर मिले।'
Source: Bollywood Bhaskar
Ram lakhan Remake : सिद्धार्थ मल्होत्रा बनेंगे राम और रणवीर सिंह लखन!
Reviewed by silverscreenkhabri
on
3:28 AM
Rating:

Post a Comment